Ukraine Russia War Live Update: 10 मार्च को तुर्की में मुलाकात करेंगे रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्री
| रूस और यूक्रेन की लाइव तस्वीर |
10 मार्च को मीटिंग करेंगे रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्री
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा और उनके रूसी समकक्ष सर्गी लैवरोव 10 मार्च को तुर्की में मिलने पर सहमत हुए हैं। तुर्की के विदेश मंत्री ने बताया कि यह मुलाकात अंटाल्या प्रांत में होगी।
इरपिन से अब तक कुल 2000 लोग निकाले गए
यूक्रेन की पुलिस के अनुसार राजधानी कीव के पास स्थित इरपिन से अभी तक लगभग 2000 लोगों को निकाला जा चुका है। इससे पहले रविवार को इरपिन से निकलने की कोशिश करने वाले लोगों को गोलाबारी का सामना करना पड़ा था।
लंदन में मीटिंग करेंगे हंगरी और पोलैंड, चेक और स्लोवाकिया के प्रधान मंत्री
यूक्रेन में युद्ध को लेकर विचार-विमर्श करने के लिए हंगरी, पोलैंड, चेक गणराज्य और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री मंगलवार को लंदन में मुलाकात करने वाले हैं। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि हमने यह आदेश लागू किया है कि हंगरी के क्षेत्र से होते हुए हथियारों की कोई खेप यूक्रेन नहीं जाएगी।
लेवी स्ट्रॉस ने बंद किया अपना रूस में कारोबार जानें
कपड़े बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी लेवी स्ट्रॉस ने रूस में अपना कारोबार बंद कर दिया है। इससे पहले कई पश्चिमी कंपनियां रूस में अपना व्यवसाय रोक चुकी हैं। लेवी ने एक बयान में कहा कि साल 2021 में कंपनी के कुल राजस्व का लगभग चार फीसदी पूर्वी यूरोप से आया था, इसमें से आधा रूस से संबंधित था।
यूक्रेन ने किया दावा, रूस के 11000 से अधिक सैनिक मारे गये
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस का हमला शुरू होने के बाद से अब तक इस युद्ध में रूस के 11 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं। विभिन्न प्रकार के 999 बख्तरबंद वाहन तबाह किए जा चुके हैं। 46 विमान मार गिराए गए हैं। मंत्रालय ने दावा किया है कि यूक्रेन ने रूसी सेना के 290 टैंक भी तबाह कर दिए हैं और तीन जहाज नष्ट किए हैं।


No comments:
Post a Comment