भारत ने दो साल बाद इंटरनेशनल फ्लाइट्स से रोक हटाई; 27 मार्च से फिर शुरू होंगी उड़ानें
| Flight Image |
बताया गया है कि फ्लाइट के अंदर पैसेंजर को सभी साभधानिया का पालन करना पड़ेगा और सैनिटाइजर का भी प्रयोग करना पड़ेगा उसी के साथ मास्क तथा अन्य प्रोटेक्टेड सामग्री का प्रयोग किया जायेगा |
केंद्र सरकार ने 27 मार्च से रेगुलर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन फिर से शुरू करने का फैसला किया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। देश में कोरोना केस में गिरावट को देखते हुए यह ऐलान किया गया है |
अब शुरू की जाएंगी इंटरनेशनल फ्लाइट
कोरोना की वजह से करीब दो साल पहले मार्च 2020 में केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगाई थी।
जुलाई 2020 से एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत और 37 देशों के बीच स्पेशल इंटरनेशनल फ्लाइट्सका संचालनहो रहा है केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि नए आदेश के तहत एयर बबल व्यवस्था भी खत्म हो जाएगी |


No comments:
Post a Comment