Ads

Ads Here

Thursday, March 10, 2022

PM Modi ji Speech Live: पीएम मोदी जी के द्वारा बताया गया - हम जनता का विश्‍वास जीतने में सफल रहे ,Live Updates

PM Modi ji Speech Live: पीएम मोदी जी के द्वारा बताया गया - हम जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं इन चुनावों के नतीजों ने खींचा 2024 का खाका

PM Narendra Modi ji & CM Yogi Adityanath ji 

नई दिल्ली, एजेंसियां-विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश् की तैयारियां हैं। समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) आज शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय (BJP Headquaters) का दौरा कर सकते हैं। पीएम मोदी के शाम 6.30 से सात बजे तक पार्टी कार्यालय जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए भाजपा कार्यालय स्थित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग (Deen Dayal Upadhyay Marg) पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस् किए गए हैं।

क्या परिवारवादी राजनीति का होगा सूर्यास्त

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने इन चुनावों में लगातार हर विषय पर भाजपा के विजन को लोगों के सामने रखा है। मैंने घोर परिवारवाद पर चिंता जताई थी। मेरी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। मैं केवल लोकतंत्र की चिंता करता हूं। मैं बता देना चाहता हूं कि एक दिन ऐसा आएगा जब भारत के लोग परिवारवादी राजनीति का सूर्यास्त कर देंगे। इस चुनावों में देश के मतदाताओं ने भविष् का खाका खींच दिया है।

विपक्ष पार्टी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार के बजट पर नजर डालें तो एक यकीन पैदा होता है कि देश आत्मनिर्भरता के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इस बार के बजट से इस भावना को ऊर्जा मिली है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीनेशन के हमारे प्रयासों पर सवाल उठाए गए जबकि दुनिया हमारी तारीफ कर रही थी। दुर्भाग्य है कि जब यूक्रेन में हजारों भारतीय फंसे थे तब भी राष्ट्र के मनोबल को तोड़ने की बातें की जा रही थीं।

भाजपा कार्यकर्ता अलगाववादी राजनीति से हो सकते है सतर्क

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं की भी तारीफ करता हूं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी का झंडा बुलंद किए रखा है। हमारे पार्टी कार्यकर्ता आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की और देश की मजबूती को बनाए रखेंगे। भाजपा कार्यकर्ता पंजाब को अलगाववादी राजनीति से सतर्क रखने के कार्य को जान की बाजी लगाकर करते रहेंगे। यह विश्वास मैं पंजाब की जनता को देना चाहता हूं।

यूपी ने विकासवाद की राजनीति को ही चुना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये चुनाव ऐसे वक् में हुए जब दुनिया कोरोना जैसी महामारी का सामना कर रही थी। उत्तराखंड में भी भाजपा ने नया इतिहास रचा है। उत्तराखंड में पहली बार कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। कुछ लोग यूपी को बदनाम करते हैं कि यहां के चुनाव में तो जाति ही चलती है। हमने साल 2014 के चुनाव नतीजे देखें, 2017, 2019 के नतीजे देखें और अब फिर 2022 में भी देख रहे हैं। इन सभी चुनावों में उत्तर प्रदेश के लोगों ने विकासवाद की राजनीति को ही चुना है।

नतीजों के मुताबिक साल 2024 का खाका खींचा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन चुनावों के नतीजों ने साल 2024 का खाका खींच दिया है। साल 2019 के चुनाव नतीजों के बाद कुछ जानकारों ने कहा था कि साल 2017 के नतीजों ने 2019 के नतीजे तय कर दिए। मैं मानता हूं इस बार वो कहेंगे कि साल 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए हैं।

टूट गए अब तक के सारे मिथ और रिकार्ड 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का वोट शेयर मणिपुर, उत्तर प्रदेश और गोवा में सत्ता में रहने के बावजूद भी बढ़ा है। गोवा में सभी एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। गोवा के लोगों ने हमें लगातार तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया है। अपने इतिहास में यूपी ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए हैं लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का यह पहला वाकया है। यूपी में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार आई है।

कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरा किया गया अपना वादा

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी माताओं, बहनों और युवाओं ने जिस तरह से भाजपा का समर्थन किया है वह अपने आप में बहुत बड़ा है। चुनाव अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी हमारे कार्यकर्ताओं ने अपने वादे को पूरा करके दिखाया है। मैं अपने कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूं जिन्होंने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की है।

आज उत्साह और उत्सव का दिन मनाया गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्साह और उत्सव का दिन है। ये उत्सव भारत के लोकतंत्र के लिए है। मैं इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बधाई देता हूं। मैं जनता के निर्णय के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

प्रधान मंत्री मोदी जी ने बदली सियासत

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदली है। देश में लंबे समय तक एक तरह की राजनीति चल रही थी। वह राजनीति भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद पर केंद्रित थी। पीएम मोदी ने देश के सियासी परिदृश् को बदलने का काम किया है।

यूपी में फिर मिला हमें मिला आशीर्वाद

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यूपी में चौथी बार भाजपा को जनता ने आशीर्वाद दिया है। उत्तर प्रदेश में चार बार पीएम मोदी को जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। 2014 लोकसभा में प्रचंड जीत हासिल हुई थी। इसके बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया था। साल 2019 में लोकसभा चुनावों में यूपी की जनता ने फिर से हमें आशीर्वाद दिया था। अब एकबार िर हमारी सरकार की योजनाओं पर जनता ने मुहर लगाई है।

सरकार की नीतियों पर अब लगी मुहर

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज जो नतीजे आए हैं। उसमें भाजपा को एकतरफा चार राज्यों की जनता का आशीर्वाद हमें मिला है। इस विजय में भारत की जनता ने जो योगदान दिया है वह बताता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की ओर से चलाए गए कार्यक्रम और केंद्र सरकार की नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई है।

भाजपा मुख्यालय पर उमड़ी भीड़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं। भाजपा मुख्यालय पर जनसैलाम उमड़ पड़ा है। इस दौरान पार्टी नेताओं ने पीएम मोदी को सम्मानित किया थोड़ी ही देर में पीएम मोदी का संबोधन होगा। 

Read More ...


No comments:

Post a Comment