Ads

Ads Here

Friday, March 11, 2022

Ukraine Russia war today live updates

Ukraine Russia war today live updates : यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप, और कहा बेलारूस को युद्ध में हिस्सा देने की  कोशिश कर रहा है

रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो

गंभीर नीति में शामिल नहीं होना चाहते हैं पुतिन

अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लदिमीर पुतिन ने गंभीर कूटनीति में हिस्सा लेने की इच्छा का कोई संकेत नहीं दिया है।


आरोप लगाया कि: यूक्रेन के हवाई क्षेत्र से रूस ने किया बेलारूस के गांव पर हमला


यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया है कि रूस ने यूक्रेन के हवाई क्षेत्र से बेलारूस के एक गांव पर हमला किया है। यूक्रेन ने कहा है कि रूस के एक विमान ने हमारे हवाई क्षेत्र ने बेलारूस के एक गांव पर गोलीबारी की। यह बेलारूस को यूक्रेन में युद्ध में शामिल करने की कोशिश है। यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार दोपहर 2.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) स्टेट बॉर्डर सर्विस को सूचना मिली कि एक रूसी विमान ने बेलारूम में एक एयरफील्ड से उड़ान भरी है। इस विमान ने यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में आने के बाद बेलारूस के गांव कोपानी पर गोलाबारी की।


मारियुपोल में हालात बहुत गंभीर हैं यूक्रेन ने कहा


यूक्रेन की सरकार ने कहा है कि मारियुपोल में हालात बहुत गंभीर हैं। देश के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि इस बात का पता नहीं है कि रूसी सेना के कब्जे में आ चुके इस शहर में मानवीय मदद कब तक पहुंच पाएगी। मंत्रालय के सलाहकार वेदिम डेनिसेंको ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मानवीय मदद लेकर गए आठ ट्रक आज मारियुपोल पहुंच पाएंगे या नहीं। 


रूस से गैस और तेल व कोयले पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी में है यूरोपीय आयोग


यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन ने कहा कि मई के अंत तक हम रूसी गैस, तेल और कोयले पर हमारी निर्भरता को 2027 तक समाप्त करने का एक प्रस्ताव पेश करेंगे। यूक्रेन का सदस्यता आवेदन उनकी इच्छा और अपने भाग्य को चुनने के उनके अधिकार की अभिव्यक्ति है। आज हमने यूक्रेन के लिए रास्ता खोल दिया है। वे यूरोपीय परिवार का हिस्सा हैं।


अमेरिका रूस से सबसे पसंदीदा राष्ट्र का दर्जा वापस लेगा


अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलान किया कि अमेरिका यूक्रेन पर रूस के हमले की प्रतिक्रिया में रूस से सबसे पसंदीदा राष्ट्र का दर्जा वापस लेगा।


फिनलैंड ने पुतिन से की युद्ध रोकने की माँग


फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली नीनिसितो ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से तुरंत युद्ध विराम की अपील की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे नागरिकों की निकासी के लिए युद्ध विराम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के साथ गंभीर होता जा रहा युद्ध तेजी से पश्चिमी राय को बदल रहा है।


24 घंटों में रूस की यूक्रेन में कोई बढ़ोतरी नहीं


यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी अरेस्टोविच ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में रूसी सशस्त्र बल यूक्रेन में कोई बढ़त नहीं बना पाए हैं। यूक्रेन में रूस की बढ़त थम गई है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिद्वंद्वी को हवाई हमलों, रॉकेट फायर और जमीनी हमलों से व्यावहारिक रूप से हर दिशा में रोक दिया गया है। 


रूस में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के लिए जारी किये कुछ दिशानिर्देश


रूस में भारतीय दूतावास ने यहां पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के लिएदिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि हमें अभी ऐसा कोई सुरक्षा कारण नहीं दिखाई दे रहा है जिसके चलते उन्हें रूस छोड़ना पड़े।

Read More .....


Buy now 




No comments:

Post a Comment