Ads

Ads Here

Monday, March 14, 2022

The Kashmir File Review : 3rd days Collection : द कश्मीर फाइल्स की कमाई ने रविवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

Kashmir Files Last 3 days Collection: कश्मीर फाइल्स की कमाई ने रविवार को  सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए केवल इस दिन की कमाई ने वसूल ली सारी  फिल्म की लागत |

The Kashmir File : Photo 

आप लोगो को बताना चाहेंगे कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कश्मीर फाइल्सइन दिनों सारे देश में छाई हुई है बता दें कि अपनी रिलीज के साथ ही यह फिल्म कई सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर रही है सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही कई तरह के विवादों में घिरी कश्मीर फाइल्सलोगों के बीच काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई थी |

हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद से ही रोजाना उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है इसी क्रम में फिल्म ने रविवार को भी अपने बॉक्स कलेक्शन में एक नया मुकाम कायम  किया है |


फिल्म को किसने डायरेक्ट किया


रविवार को हुए फिल्म के ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि विवेक रंजन अग्निहोत्री की इस फिल्म को छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है फिल्म ने रविवार को करीब 14 करोड़ की कमाई कर ली है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। रविवार को हुई कमाई के बाद 'द कश्मीर फाइल्स' कोरोनाकाल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है |


कितनी कमाई की


14 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने जहां अपने पहले दिन यानी शुक्रवार को 3.25 करोड़ की कमाई की थी। तो वहीं शनिवार को अपनी कमाई में 100 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा करते हुए इसने 8.25 करोड़ की कमाई कर डाली। इसके बाद रविवार को सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 'द कश्मीर फाइल्स' ने तमाम विवादों और आलोचनाओं के बावजूद 14 करोड़ रुपये अपनी झोली में समेट लिए है  |


साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'राधेश्याम' के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को देशभर में काफी सीमित स्क्रीन पर रिलीज किया गया था फिल्म को शुरुआत में सिर्फ 650 स्क्रीन मिली थी लेकिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब फिल्म की स्क्रीनों की गिनती बढ़ाकर 2000 कर दी गयी है |


बता दें कि फिल्म की कमाई और स्क्रीन की संख्या में हुई बढ़ोतरी इस फिल्म की सफलता को बताने के लिए काफी है। तेजी से आगे बढ़ते फिल्म के कलेक्शन को देख कहा जा सकता है कि 'द कश्मीर फाइल्स' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है |


फिल्म में किस किस कलाकार ने अच्छा काम किया


अगर हम फिल्म की बात करें तो विवेक अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्ट की गयी  इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी को दर्शाया गया है |


बताना चाहेंगे कि इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री और सौरभ पांडे द्वारा सह- लिखित इस फिल्म में आर्टिकल 370 से लेकर कश्मीर के इतिहास के बारे में भी बताया गया है |


ये भी पढ़ें  


Buy Now ...

No comments:

Post a Comment