Ads

Ads Here

Wednesday, March 16, 2022

Today Petrol Diesel news , Fuel Price Updates : पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंका के बीच बिक्री में इजाफा

Fuel Price Updates : पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंका के बीच बिक्री में इजाफा, जानिए 1 से 15 मार्च के बीच की जानकारी

सांकेतिक तस्वीर 

क्या बढ़ सकता है पेट्रोल का डीज़ल का दाम

आप लोगो को बताना चाहेंगे कि मार्च के शुरुआती 15 दिनों में ईंधन की बिक्री कोरोना जैसी महामारी से पहले के स्तर से ऊपर निकल गई है बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आने के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने की आशंका बढ़ती दिखाई दी है इस वजह से लोगो ने  अपने वाहनों के टैंक अभी से भरवा ना सुरु कर दिया है |


मिली जानकारी के अनुशार बताना चाहेंगे की जनता के साथ-साथ डीलर भी अपने टैंक भरवाते नजर आ रहे है और उनका मानना है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के चलते ईंधन की कीमतों में वृद्धि को रोका गया था लेकिन माना जा रहा है कि अब परिणाम आ जाने के भी बाद कीमतों में वृद्धि होने संभावना है |


सूत्रों से पता चलता है कि सरकारी ईंधन विक्रेताओं की ओर से की गई पेट्रोल बिक्री एक से 15 मार्च के दौरान अभी तक 12.30 लाख टन की सेल रही है बता दें कि यह पिछले साल इसी अवधि की तुलना में हुई बिक्री से लगभग 18 फीसदी ज्यादा हुई  है और साल 2019 के मुकाबले पेट्रोल की बिक्री 24.3 फीसद अधिक रही है | 


आंकड़ों के मुताबिक बता दें कि इस साल एक से 15 मार्च के बीच हुई डीजल की बिक्री पिछले दो साल में किसी भी महीने के शुरुआती 15 दिनों की तुलना में सबसे अधिक है और यह अप्रैल 2020 में बेचे गए कुल डीजल से भी अधिक हो गया है जब कोरोना वायरस जैसी महामारी की वजह से देश में पूर्ण लॉकडाउन लागू हुआ था |


फरवरी के मुकाबले हुई बिक्री में बढ़ोतरी

सूत्रों के अनुशार मिली जानकारी से , 2020 में एक मार्च से लेकर 15 मार्च के दौरान हुई बिक्री के मुकाबले इस साल पेट्रोल की बिक्री लगभग 24.3 फीसदी और डीजल की लगभग 33.5 फीसदी ज्यादा रही है ,वहीं पिछले महीने में  यानी फरवरी के मुकाबले दोनों की बिक्री लगभग : 18.8 फीसदी और 32.8 फीसदी ज्यादा देखने को मिली |


पुरी के बयान के बाद अब 20 फीसदी बढ़ोतरी


मिली जानकारी के अनुशार बता दें कि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा था कि उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी से पहले अपनी गाड़ियों के टैंक पूरी तरह भरवा लेने चाहिए और उनके इस बयान के बाद से  ही पेट्रोल और डीजल की सेल में 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है |


132 दिनों से नहीं हुई पेट्रोल डीजल की कीमत में वृद्धि


बता दें कि उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए नवंबर, 2021 से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं और  इस दौरान वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 81 डॉलर से बढ़कर 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं थी इसके बावजूद भी घरेलू बाजार में 132 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं इससे घरेलू तेल कंपनियों को भारी नुकसान होता नजर रहा है |


ये भी पढ़ें  


Buy Now Smart Watch  👇👇





No comments:

Post a Comment