जैसा
कि आप लोग जानते है कि दक्षिण चीन में दुर्घटनाग्रस्त हुए यात्री विमान में सवार
132 लोगों में से कोई भी जीवित नहीं पाया गया है बता दे कि चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी- शिन्हुआ ने मंगलवार
को एक अधिकारी के द्वारा से अपनी खबर में कहा कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं
बचा है |
यह
खबर ऐसे समय आई है जब सैकड़ों बचावकर्मी चीन के गुआंगशी झुआंग स्वायत्तशासी क्षेत्र
के पर्वतीय इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं बचाव दल ने दक्षिणी चीन के घने जंगलों
वाली पहाड़ी के ढलानों पर पीड़ितों की खोज की। इस तलाश में बचाव दल ने फावड़ों और मशालों
का भी इस्तेमाल किया |
टीम
के द्वारा बताया गया कि 12 साल में हुई पहली विमान दुर्घटना में फ्लाइट रिकॉर्डर की
भी तलाश किये गए है हालांकि इस तलाश में
132 लोगों में से अब तक किसी का भी पता नहीं चल पाया है |
जानकारी
के मुताबिक बताना चाहेंगे कि सरकारी टेलीविजन ने कहा कि खुदाई करने वालों ने रास्ता
साफ करने के बाद करीब 600 सैनिकों तथा दमकलकर्मियों और पुलिस ने दुर्घटनास्थल तक ब्यौरा
किया है यह तीन तरफ पहाड़ों से घिरे स्थान
पर लगभग 1 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र बताया जा रहा है |
सूत्रों
के द्वारा मिली जानकारी के अनुशार बताना चाहेंगे कि ‘बोइंग 737-800’ विमान कुनमिंग
से गुआनझो जाते समय गुआंगशी क्षेत्र में वुझोऊ शहर के पास हादसे का शिकार हो गया था।
और घटना के बाद अब बोइंग 737-800 विमानों की
उड़ानों को अब रद्द कर दिया गया है |
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइन’ ने अपनी वेबसाइट का रंग भी बदलकर काला कर दिया है |


No comments:
Post a Comment