Ads

Ads Here

Saturday, March 5, 2022

यूक्रेन संकट: पीएम मोदी कर रहे हैं उच्च स्तरीय बैठक, ऑपरेशन गंगा की कर सकते हैं समीक्षा

यूक्रेन संकट: पीएम मोदी कर रहे हैं उच्च स्तरीय बैठक, ऑपरेशन गंगा की कर सकते हैं समीक्षा 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 
जैसा की आप लोग जानते है की रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई चल रही है इस बीच काफी परेशानी का सामना करना पड़  रहा है। इस बीच हमारे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कुछ फैसला लिया है जनिए विस्तार से। 

यूक्रेन संकट के बीच भारत ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया है। इसके तहत वहां फंसे भारतीय नागरिकों खासकर छात्रों को सकुशल वापस लाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक बार फिर से उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे इस दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा कर सकते हैं। दरअसल, यूक्रेन संकट के बीच भारत ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया है। इसके तहत वहां फंसे भारतीय नागरिकों खासकर छात्रों को सकुशल वापस लाया जा रहा है

अब तक 63 उड़ानों से लाए गए 13300 हैं भारतीय लोग जानिए पूरी जानकारी


इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 15 उड़ानें भारत पहुंचीं हैं। इनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं |

उन्होंने कहा कि अब हम देखेंगे कि अब भी कितने और भारतीय यूक्रेन में हैं। दूतावास उन लोगों से संपर्क करेगा, जिनके वहां होने की संभावना है, लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है |


खारकीव-पिसोचिन से निकाले गए हमारे सभी भारतीय लोग 


बागची ने बताया कि यूक्रेन के खारकीव शहर से लगभग सभी भारतीय नागरिकों को निकाल लिया गया है। अगले कुछ घंटों में पिसोचिन और खारकीव से हम सभी लोगों को निकाल लेंगे। जहां तक मुझे जानकारी है खारकीव में अब कोई भारतीय नहीं बचा है। अब हमारा मुख्य ध्यान सूमी पर है वहां लगातार जारी हिंसा और यातायात की कमी बड़ी चुनौती हैं। सबसे अच्छा विकल्प युद्ध विराम है |

Read More ..

No comments:

Post a Comment