Russia-Ukraine War: रूस के लिए अमेरिका ने बंद किया एयरस्पेस, इसका मतलब क्या
यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से वैश्विक हवाई यात्रा बाधित है। रूस के लिए सीमित एयरस्पेस के कारण वैश्विक विमानन उद्योग पर दबाव बढ़ रहा है, जो कि दो साल से कोरोना महामारी के प्रतिबंध के बाद उभरना शुरू हुआ था |
यहाँ जानें विस्तार से पूरी जानकारी
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है। खेरसान शहर पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है और खारकीव में भी उसके सैनिक पहुंच गए हैं। वहीं रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है। बुधवार को यूक्रेन-रूस के बीच दूसरे दौर की बैठक होनी है। इसमें कुछ समाधान निकालने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे युद्ध रुके। वहीं बुधवार सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करके बहुत बड़ी गलती की है |
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा एलान करते हुए रूस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है अभी तक नाटो के कई देश पहले ही रूस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा है कि अमेरिका ने अब ये कदम उठा रूस को पूरी तरह अकेला कर दिया है। अमेरिकी परिवहन विभाग और संघीय उड्डयन प्रशासन ने मंगलवार शाम कहा कि रूसी विमान और एयरलाइंस को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के आदेश बुधवार तक प्रभावी होंगे |
क्या आप जानते हैं अमेरिका के इस कदम का क्या मतलब है
इसका मतलब यह हुआ कि रूस के किसी भी नागरिक के द्वारा नियंत्रित या पंजीकृत या रूस के नागरिकों के लाभ के लिए संचालित किसी भी विमान को अमेरिका के ऊपर उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया जाएगा। यह प्रतिबंध चार्टर यात्री और कार्गो उड़ानों पर लागू होगा रूसी एयरलाइंस को अपनी उड़ानें रद्द करने या कुछ मामलों में अधिक घुमावदार मार्ग लेने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है |अमेरिका से रूस के लिए नॉनस्टॉप उड़ानें संचालित नहीं होती है। लेकिन इसका एयर स्पेस एशिया के लिए कई लंबी-लंबी उड़ानों के लिए एक गलियारे का हिस्सा है, जिसमें एयर-कार्गो सेवाएं भी शामिल हैं |
यूरोप और कनाडा भी बंद कर चुके हैं अपना एयरस्पेस जानें पूरी जानकारी
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मद्दनेजर अमेरिका पर रूस के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने के दबाव डालने के मकसद से 28 फरवरी को यूरोप और कनाडा ने कहा कि वे रूसी विमानन कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर देंगे अब अमेरिका के भी ऐसा करने से दुनिया के बड़े क्षेत्रों में रूस की पहुंच को रोक दिया गया है। यूरोप और कनाडा के प्रतिबंध के बाद रूसी एयरलाइंस एअरोफ्लोत ने कहा कि उसने यूरोप जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रोक दी हैं |कुछ एयरलाइनों ने सावधानी बरतते हुए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। जापान एयरलाइंस कंपनी ने कहा कि उसने मास्को और टोक्यो के बीच साप्ताहिक वापसी उड़ान रद्द कर दी है यूनाइटेड एयरलाइंस होल्डिंग्स इंक जो आमतौर पर भारत आने के लिए रूस के ऊपर से उड़ान भरती है, उसने मंगलवार को कहा कि वह रूसी हवाई क्षेत्र से उड़ान भरना बंद कर देगी |


No comments:
Post a Comment