Hyundai offers 2022: हुंडई की कारों पर बंपर ऑफर, कई मॉडल्स पर मिल रहे हैं 50 हजार तक की छूट
| हुंडई कार का चित्र |
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क- के अनुसार मिली जानकारी
के मुताबिक बताना चाहेंगे कि हुंडई इंडिया
अपने ग्राहकों के लिए एक बहुत बड़ी खुसखबरी लेकर के आयी है फरवरी के महीने में कैंपेन
चला रही है अगर आप भी नई कार खरीदने का सोच रहे
हैं तो, ये आपके के लिए काफी अच्छा सुअवसर है |
जहां हुंडई इंडिया अपने कई गाड़ियों पर 50 हजार रुपये तक की छूट प्रदान कर रही है इस ऑफर के तहत हुंडई की एसयूवी क्रेटा, और हुंडई अल्कजार, हुंडई टक्सन, हुंडई वरना, हुंडई ग्रैंड तथा आई10 निओस, हुंडई सेंट्रो, हुंडई आई20 आदि करों के मॉडल शामिल हैं ध्यान रहे ये ऑफर केवल 28 फरवरी तक ही उपलब्ध है |
हुंडई ग्रैंड आई10 निओस (
Grand i10 Nios)
कितनी कीमत है
5.28 लाख (एक्स-शो रूम) से शुरू हुंडई ग्रैंड आई10 निओस को भारतीय बाजर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी इंजन विकल्प के साथ पेश किया जाता है, यही वजह है कि इस गाड़ी की लोकप्रियता बरकरार है। ऑफर की बात करें तो, कंपनी इस गाड़ी पर 48 हजार तक की छूट दे रही है, जिसमें हुंडई कस्टमर्स को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट डिस्काउंट्स इत्यादी मिलेंगे |
इंजन के बारे में
इंजन की बात करें तो, इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर और 1.0-लीटर टर्बो GDi इंजन का ऑप्शन दिया गया है, वहीं, डीजल में 1.2-लीटर CRDi इंजन दिया गया है |
(Hyundai Santro) की कीमत
4.86 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरूहुंडई सेंट्रो को खरीदने वालों को 40 हजार से अधिक कंपनी छूट दे रही है, इस छूट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट डिस्काउंट्स शामिल है |
इंजन
की बात करें तो, हुंडई में 1.1-लीटर एप्सिलॉन mpi पेट्रोल इंजन दिया गया है, इसका सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध है। नोट: ऑफर केवल पेट्रोल वैरिएंट पर उपलब्ध है |
(Hyundai i20) की कीमत
6.98 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू हुंडई आई20 खरीदने वालों को कंपनी 40 हजार तक की छूट देगी। हालांकि, यह ऑफर केवल डीजल वेरिएंट पर उपलब्ध है, जो 28 फरवरी तक उपलब्ध है |
हुंडई आई20 के पेट्रोल में दो वेरिएंट- 1.2-लीटर और 1.0-लीटर टर्बो इंजन ऑप्शन मिलता है, जबकि, डीजल में 1.5-लीटर इंजन का इंजन लगा है |


No comments:
Post a Comment