Ads

Ads Here

Tuesday, July 7, 2020

Today kanpur breaking news in hindi


आज विकास दुबे के घर के मलबे में मिले तीन बम, और खजांची जय के घर पर पुलिस ने मारा छापा,जानें पूरी जानकारी

आज विकास दुबे के घर के मलबे में मिले तीन बम, और खजांची जय के घर पर पुलिस ने मारा छापा
Kanpur Investigation File Photo 
जैसा कि आप लोग  जानते है अभी दो-तीन  दिन पहले कानपुर में हमारे कानपुर के 8 पुलिस कर्मी सहीद हो गए थे अब बताना चाहेंगे कि कानपुर एनकाउंटर के दौरान आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद अब पुलिस महकमा कुख्यात विकास दुबे की तलाश में जुट गया है |

बताया गया है कि चौबेपुर थाने से उसे सहायता मिलने की बात सामने आई थी बात सामने आने के बाद अब थाने के सभी कर्मचारी को जांच के दायरे खड़ा कर दिया है और उनसे पूछ ताछ की जारी है |

तलाशी के दौरान विकास के घर से मिले बम 

जानकारी के अनुसार बताना चाहेंगे कि विकास दुबे के पुराने घर के मलबे में पुलिस टीम को तलाशी के दौरान तीन जिंदा बम मिले हैं जिन्हें अब पानी में डालकर नष्ट किया जा रहा है आप लोगों को बता दें कि एक दिन पहले भी पुलिस को विकास दुबे के घर में मिले बंकर से भारी मात्रा में विस्फोटक,कारतूस और अन्य हथियार मिले थे |

आईजी लक्ष्मी सिंह जांच के लिए बिकरू लखनऊ पहुंची   

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि मंगलवार को आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने बिल्हौर पहुंचकर सीओ कार्यालय के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की और साथ ही उन्होंने बंद कमरे में एसओ बिल्हौर से पूछताछ की है और जिसके बाद सीओ कार्यालय बिल्हौर के कंप्यूटर सीपीयू को भी सीज कर दिया गया है |

विकास दुबे के खजांची के घर पर पुलिस ने मारा छापा 

आप लोगों को बताना चाहेंगे कि विकास दुबे की तलाश में जुटी पुलिस मंगलवार को उसके खजांची जय बाजपेई के घर पहुंची है साथ ही पुलिस ने जय विला में छापेमारी कर तमाम जरूरी चीजें खंगाली और साथ ही पुलिस ने विकास से संबंधित सभी वांछित लोगों की फोटो के साथ एक पोस्टर भी निकाला है |

पुलिस लाइन के 10 कांस्टेबलों को चौबेपुर पुलिस स्टेशन में किया गया तैनात 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप लोगों को बताना चाहेंगे कि पुलिस लाइन में तैनात 10 कांस्टेबलों को मंगलवार को ही चौबेपुर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है और सभी सिपाही पुलिस लाइन से चौबेपुर थाने भेज दिए गए हैं  |

आईजी रेंज कानपुर के मुताबिक मिली जानकारी अनुसार बता दें कि चौबेपुर थाने का पूरा स्टाफ कानपुर एनकाउंटर के मामले में जांच के लिए पूछ ताछ के दायरे ले लिया गया है और नियमित रूप से पूछ ताछ चल रही है |

हमारे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप लोगों को बताना चाहेंगे कि इस मामले में पहले ही पूर्व एसओ चौबेपुर की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था और सोमवार को भी चौबेपुर थाने के तीन पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है |
आगे पढ़ें 

No comments:

Post a Comment