विकास दुबे का राइट हैंड अमर कौन है ,विकास के साथ साये की तरह रहता था साथ,नौ दिन पहले ही हुई थी शादी,जानें पूरी जानकारी
![]() |
| Hamirpur Amar Dubey Encounter File Photo |
जानकारी मिली है कि विकास दुबे के फरार होने के बाद अभी तक पुलिस की पांच अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई है जिसमें से पुलिस ने तीन को मार गिराया है और दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है अभी उन दोनों से पूछताछ चल रही है |
आप लोगों की जानकारी मुताबिक बताना चाहेंगे कि अमर दुबे बिकरु शूटआउट के मास्टमाइंड और गैंगस्टर विकास दुबे के मामा अतुल दुबे का चचेरा भाई बताया जा रहा है अगर गांव के लोगों की माने तो विकास अमर दुबे पर आंख बंद करके भरोसा करता था |
बता दें कि अमर दुबे को विकास का राइट हैंड समझा जाता था और जानकारी मिली है की अमर निशाना लगाने में भी माहिर था ऐसा बताया जा रहा है कि अमर विकास दुबे के एक इशारे पर ही गोलियों की बौछार कर देता था बताना चाहेंगे कि नौ दिन पहले ही 29 जून को अमर की शादी हुई थी |
जानकारी मिली है कि हमीरपुर में पुलिस ने अमर का एनकाउंटर किया है अमर की दादी ने बताया है कि अगर पोते ने मेरी बात सुनी होती तो वो मारा नहीं जाता बताया जा रहा है कि अमर मूल रूप से शिवली थाना इलाके का रहने वाला था,लेकिन जब से वह विकास के गैंग में शामिल हुआ तब से वह बिकरु गांव में ही रहता था |
साथ ही बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे कई बार गिरफ्तार भी किया,लेकिन विकास के रसूख के चलते वह बार -बार छूट जाता था जानकारी के अनुसार बता दें कि ग्रामीणों ने बताया है कि रंगदारी वसूलने से लेकर शराब के ठेकों से वसूली करने का काम अमर ही करता था |
जानकारी के मुताबिक बता दें कि अमर के खिलाफ पहले से ही चौबेपुर थाने में पांच केस दर्ज हैं और साथ ही बताना चाहेंगे कि कानपुर एनकाउंटर के बाद पुलिस ने अमर के सिर पर पचास हजार का इनाम भी रखा था |
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हमीरपुर में जिस जगह पर अमर दुबे का पुलिस ने एनकाउंटर किया है वहां से एमपी बॉर्डर 70 से 75 किमी दूर है बताया जा रहा है कि अमर दुबे एमपी भागने की फिराक में था अच्छी बात यह है कि पुलिस ने मौके पर अमर दुबे को धर दवोचा |
आगे पढ़ें


No comments:
Post a Comment