Ads

Ads Here

Friday, July 3, 2020

Today Kanpur India News In Hindi


कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे ने पहले तो जे.सी.बी से पुलिस का रास्ता रोका, सीओ को घर के अंदर खींचकर सिर में मारी गोली,जानें पूरी जानकारी

कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे ने पहले तो जे.सी.बी से पुलिस का रास्ता रोका, सीओ को घर के अंदर खींचकर सिर में मारी गोली
कानपुर एन्काउंटर फाइल फोटो 
जैसा कि आप लोग जानते हैं कि आज कानपुर में लगातार फायरिंग के कारण हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने अपने साथियों  साथ मिलकर लगातार फायरिंग की जिसके कारन हमारे देश के आठ पुलिस कर्मी सहीद हो गए हैं |

बताया जा रहा है कि सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्याकांड के पीछे मुखबिरी होने की बात सामने रही है हमारे सूत्रों की जानकारी के मुताबिकबताना चाहेंगे कि  हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पहले से ही मालूम हो गया था कि रात में उसके घर दबिश पड़ने वाली है |

जिससे कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पहले से ही सतर्क हो गया और पूरी तैयारी के साथ पुलिस कर्मियों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया और धोके से पुलिस कर्मियों पर बार कर दिया जिसके कारण एक अधिकारी के साथ आठ पुलिस कर्मी सहीद हो गए हैं |

लेकिन अभी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का कोई अता पता नहीं है मिली जानकारी के अनुसार आप लोगों को बताना चाहेंगे कि बदमाशों को यह तक पता था |

कि पुलिसवालों के पास कौन-कौन से हथियार होंगे यही वजह थी कि बदमाशों ने घर के सामने जे.सी.बी मशीन खड़ी कर पुलिस का रास्ता रोक दिया था |

साथ बता दें कि एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया है कि हमारे  पुलिसकर्मियों से बहुत बड़ी चूक हुई है साथ ही कहा है कि इसकी पूर्ण रूप से जांच की जाएगी मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि गांव में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का घर किलेनुमा है |

और उसके घर के चारों तरफ बड़ी बाउंड्रीवाल है और उसके घर में तीन तरफ से गेट है और यहाँ तक कि उसके घर के भीतर कोई देख भी नहीं सकता है,ऐसा बताया जा रहा है लेकिन छतों से पूरे गांव को देखा जा सकता है |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताना चाहेंगे कि गुरुवार रात करीब एक बजे पुलिस की टीम विकास के घर के पास पहुंची तो घर से कुछ ही दूरी पर रास्ते में जेसीबी को लगाकर पुलिस कर्मियों का रास्ता रोका गया था इसलिए पुलिस अपनी गाड़ी से मौके तक नहीं पहुंच सकी |

और वहीं विकास और उसके साथी लाठी-डंडा और अन्य हथियार असलहे लेकर खड़े थे साथ ही बता दें कि जब पुलिस की टीम घर की तरफ पैदल बढ़ी तो पुलिस से उनकी झड़प हो गई उसके बाद बदमाशों ने पुलिस के असलहों को छीनकर उन पर फायर कर दिया |

मिली जानकारी के मुताबिक बताना चाहेंगे कि वारदात के समय करीब 50 से ज्यादा राउंड गोलियां चली थीं उसी फायरिंग के दौरान पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए |

बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने गांव को चारों ओर से घेर लिया है और  ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है और हालत को देखते हुए गांव में आरएएफ तैनात कर दी गई है |
आगे पढ़ें 

No comments:

Post a Comment