Ads

Ads Here

Saturday, July 11, 2020

Coronavirus News In Hindi


पिछले 24 घंटे के अंदर अब तक के सबसे अधिक  27114 नए मामले सामने आए,अब संक्रमितों का आंकड़ा आठ लाख के पार हुआ

पिछले 24 घंटे के अंदर अब तक के सबसे अधिक  27114 नए मामले सामने आए,अब संक्रमितों का आंकड़ा आठ लाख के पार हुआ
Coronavirus Outbreak in India 
Hello & Welcome to this Site -कैसे हैं आप सब लोग हम उम्मीद करते हैं कि आप लोग अच्छे होंगे और स्वास्थ्य होंगे जैसा की आप लोग जानते हैं कि कल रात 10 बजे से एक बार फिर से 13 जुलाई तक सरकार के द्वारा लॉकडाउन का आदेश दिया गया है |

जानकारी के अनुसार बताना चाहेंगे कि बढ़ते हुए कोरोना के केसों को देखते हुए ही सरकार ने यह फैशला लिया है जिससे कि इस महामारी को ख़त्म किया जा सके और जल्द से जल्द हम लोग अपनी जिंदगी को फिर से भर पूर आनंद से जी सके |

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तक शनिवार को भी एक नया रिकॉर्ड बना है बता दें कि देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 27,114 नए मामले सामने आए हैं  |

और इन्हीं को मिलकर अब देश में संक्रमण के कुल मामलों ने शनिवार तक आठ लाख के आंकड़े को भी पार कर दिया है बता दें कि यह लगातार आठवां दिन है जिसमें  देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 22,000 से भी अधिक बड़े हुए दिखायी दिए हैं |

मिली जानकारी के मुताबिक बताना चाहेंगे कि सुबह आठ बजे पुष्टि किए जाने के बाद आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 519 लोगों की मौत हो चुकी है और मौत होने से मृतकों की संख्या अब बढ़कर 22,123 हो चुकी है |

बताया जा रहा है कि शनिवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8,20,916 हो गए हैं जिनमें से 2,83,407 लोगों का इलाज चल रहा है और 5,15,385 लोग इलाज के बाद संक्रमण ठीक हो चुके हैं बता दें कि इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया है कि करीब अब 62.78 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप लोगों को बताना चाहेंगे कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 519 मौत हुईं और उन 519 मौतों में से 226 लोग महाराष्ट्र में, 64 तमिलनाडु में से और 57 कर्नाटक से और 42 दिल्ली से तथा 27 उत्तर प्रदेश और इसी के साथ पश्चिम बंगाल में से भी 26 लोगों की मौत हुई है |

और बताना चाहेंगे कि इनके अलावा आंध्र प्रदेश में से भी 15 लोगों की मौत हुई तथा  गुजरात में 14 लोगों की मौत और तेलंगाना में आठ लोगों की मौत और राजस्थान में छह लोगों की मौत हुई और असम और जम्मू कश्मीर में पांच लोगों की मौत हुई तथा बिहार, मध्यप्रदेश, ओडिशा और पंजाब में चार-चार लोगों की मौत हुई है हरियाणा और पुदुचेरी में तीन-तीन लोगों की तथा छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हुई है |
आगे पढ़ें 

No comments:

Post a Comment